विरोध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विरोध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25.12.19

मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा का...



        जीवन में हम सभी की पहली आवश्यकता होती है अपनी आत्मनिर्भरता के दौर में सबसे पहले अपने परिवार की सुविधा व सुरक्षा हेतु एक मकान का इन्तजाम करना । जो लोग इसका इन्तजाम कर लेते हैं वे अपना आगामी जीवन परिवार सहित वहाँ सुकूनपूर्वक बिता पाते हैं और जो यह सुविधा नहीं जुटा पाते वे किसी अन्य के मकान में किराया चुकाकर उसमें निवास करते हैं और इसमें दुनिया का प्रत्येक कानून वैद्य तरीके से किसी के द्वारा बनाये अथवा खरीदे गये मकान पर निर्विवाद रुप से उसका स्वामित्व स्वीकार करता है ।

Read Also-

        लेकिन तब क्या हो जब आपके अपने मकान में आपसे विनती कर किराये पर रहने आया शख्स पहले आपके परिवार के किसी एक सदस्य को यह समझाते हुए बरगलाना शुरु करे कि देखो दूसरे भाई की तुलना में तुम्हारे साथ कितना भेदभाव हो रहा है, परिवार के किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में तुम्हारी सलाह को कोई महत्व नहीं मिलता. वगैरह, वगैरह.

        इस प्रकार उसे अपने पक्ष में जोडकर गृहस्वामी के प्रति उसकी निष्ठा कमजोर करवाते हुए वहाँ अपने किसी अन्य मित्र-परिचित को लाकर रख ले और बाद में अपने ही जान-पहचान व पक्ष के लोगों की भीड वहाँ लाकर गृहस्वामी को भी वहाँ से बेदखल कर जीवन भर के खून-पसीने से संचित उसकी सम्पत्ति को अपनी ताकत के दम पर हथियाने की कोशिश करता दिखे ।

        जोडतोड कर अपनी सत्ता व शक्ति बढाने के फेर में अनगिनत जयचंद पिछले कई दशकों से यही खेल हमारे देश में खेलते व पडौसी देशों से अवांछित लोगों की भीड जुटाकर अपनी सामर्थ्य बढाते चले आ रहे हैं । अपनी कई पीढियों के लिये अरबों-खरबों की रकम जुटाकर विदेशों में जमा करवाकर भी इनकी सत्ता लोलुपता दिन-ब-दिन बढती ही जा रही है जिन्हें देश के नागरिक जानते-समझते भी शासन के प्रजातांत्रिक माहौल में बेबस कुछ कर नहीं पा रहे थे ।

        लेकिन परिवर्तन का दौर भी कभी तो आता ही है और देश के निवासियों को परिवर्तन का यही दौर 2014 में एक ऐसे व्यक्ति के रुप में देखने में आया जिसके नजरिये में परिवारवाद से उपर राष्ट्रवाद की भावनाएं देश के नागरिकों ने देखी और तब देशवासियों के बहुमत के फैसले ने इनकी सारी जोडतोड को पीछे धकेलते हुए उसी व्यक्ति को राष्ट्र के संचालन की बागडौर सौंप दी । देश के चौकीदार के रुप में आए उस व्यक्ति ने भी सतत कर्मनिष्ठा से देश के पुराने नासूरों का जब इलाज करना प्रारम्भ किया तो इस देश को आसान चरागाह समझने वाले ये सभी राष्ट्रद्रोही तत्व और अधिक तेजी से उसके खिलाफ माहौल बनवाने हेतु दुश्मन का दुश्मन दोस्त वाली शैली में एकजुट होकर उसके खिलाफ अपने-अपने चक्रव्यूह बनाकर अपनी चालें चलने लगे ।

        आज जो कुछ भी हिंसा, अराजकता व वर्गसंघर्ष इस देश में हम देख रहे हैं वह CAB के बहाने उसी भडास के रुप में हमारे सामने चल रहा है । ये राष्ट्रद्रोही ताकतें इस देश में ऐसा कुछ भी नहीं होने देना चाहती जिससे कि हमारा देश स्वावलंबन की दिशा में आगे बढते हुए शेष दुनिया के समक्ष गर्व से सिर उठाकर खडा रह सके । जबकि सामान्य देशवासी राष्ट्रप्रमुख के इस निर्णय को कैसे देख रहे हैं उसकी बानगी इस वीडिओ में देखी जा सकती है-


       देशवासियों के जायज अधिकारों को कमजोर करने के लिये अवैद्य रुप से बाहरी लोगों को इस देश में इन राष्ट्रद्रोही ताकतों द्वारा कैसे लाकर भरा जा रहा है उसकी झलक भी आप नीचे के इस छोटे से वीडियो में अवश्य देखें-

       इन अवांछित गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने की मोदीजी की इन नीतियों का बावजूद इसके कि एक बडा वर्ग समर्थन कर रहा है किंतु देश में ही कुछ प्रतिशत नागरिक अपने निजी कारणों से विरोध भी करते देखे जा रहे हैं । जबकि घर का जोगी जोगडा, आन गांव का सिद्ध वाली शैली में विदेशी समाचार पत्र भी मोदीजी की कार्यशैली का कुछ इस अंदाज में समर्थन करते दिख रहे हैं - 

      
      अब बहुमत के रुप में देश के नागरिकों को ही यह समझना होगा कि ये राष्ट्रद्रोही ताकतें जो पीढियों से अपने बाद अपने वंशजों को देश को लूटने-खसोटने के अभियान में लगी हुई हैं अपनी बहुमत की शक्ति से इन्हें इनके नापाक मंसूबों में कामयाब न होने दें । 


24.4.13

सुनिये गाय का दर्द - गाय के ही श्रीमुख से...




                हमारे जन्म के बाद कुछ समय तक तो हमारी माँ हमें दूध पिलाती है किन्तु शेष सारी उम्र पौष्टिकता के लिये हम गाय के दूध पर निर्भर रहते हैं । गाय का सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि हमारे स्वस्थ रहने के लिये गौमूत्र व गोबर भी समान रुप से उपयोगी रहता है जिसका लाभ मानव समुदाय विभिन्न तरीकों से जीवन भर लेता रहता है किन्तु हममें से ही कुछ निर्दयी लोग जैसे ही बूढी हो चुकी गाय की दूध देने की क्षमता समाप्त हो जाती है तो उसे माँस उत्पादकों के हाथ बेचकर उसके रक्त की आखरी बूंद तक निचोड लेने से भी परहेज नहीं करते ।

          इन बूढी गायों को खरीदकर कसाई लोग कुछ किलो माँस के लिये उसे बूचडखाने पर पहुँचा देते हैं और निरीह पशु वध का ये व्यवसाय इस कदर फल-फूल रहा है कि पिछले 30 वर्षों में बूचडखानों की संख्या मात्र 350 से बढते हुए 46,000 पर पहुँच गई है । बहुमत में शाकाहारी कहलाने वाले हमारे हिंदु देश में माँस निर्यात में भारत आठवें स्थान पर आ पहुँचा है और पिछले 5 वर्षों में माँस उत्पादन की दर 21% हो गई है ।
 
           इन बूचडखानों में पशुओं की पीडा मरने के बहुत पहले से शुरु हो जाती है । दूर-दूर से पशुओं को ट्रकों में भरकर बूचडखानों तक लाया जाता है । रास्ते में इन पशुओं की खाने-पीने की कोई चिंता करने का प्रश्न ही नहीं उठता । जब तक ये पशु बूचडखानों में पहुँचते हैं वे चलने-फिरने लायक भी नहीं रहते । यहाँ पर इन पशुओं की पहले पूंछ काटी जाती है और उनकी आँखों में मिर्ची पावडर डाला जाता है जिससे तडपते हुए ये बेजुबान पशु आगे की ओर दौडकर एक खुले मैदान में पहुँचते हैं वहाँ हजारों पशुओं को इकट्ठा किया जाता है । फिर इन निरीह पशुओं के पैर तोडकर इनकी आँखें फोड दी जाती हैं ऐसा करने पर ही बूचडखानों के मालिकों को इन पशुओं की उपयोगहीनता का प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है ।

          कई दिनों की भूख के कारण पशुओं के खून का हीमोग्लोबिन उनकी चर्बी में आ जाता है और ज्यादा हीमोग्लोबिन वाला माँस ज्यादा पैसे दिलाता है । तत्पश्चात् इन पशुओं को पानी के फव्वारों के नीचे खडा कर उनकी चमडी पर खौलता हुआ पानी डाला जाता है जिससे उनकी चमडी मुलायम पड जाती है । पशु यहाँ आने तक भी सिर्फ बेहोश ही होते हैं, मरते नहीं हैं । इसके बाद एक कन्वेयर बेल्ट पर पशुओं को उल्टा लटकाया जाता है, यहाँ पशुओं की गर्दन को आधा काटा जाता है । इससे पशु का खून बहता है किन्तु पशु मरते नहीं हैं । मरने के बाद पशुओं की चमडी मोटी पडने लगती है जिसका अच्छा दाम नहीं मिलता इसलिये पशुओं को चमडी निकालने तक मरने भी नहीं दिया जाता । पशुओं के जिंदा रहते ही उनकी चमडी निकाल ली जाती है । फिर ये पशु कब मर जाते हैं यह पता ही नहीं चलता । पशुओं की चमडी निकालने के बाद पशु के शरीर को अलग-अलग बांटा जाता है और खाडी देशों को निर्यात कर दिया जाता है ।
 
          यदि हम नीचे लिखी बातों पर विचार करें तो पायेंगे कि गौ रक्षा ही हमारा परम कर्तव्य है-
 

          एक गाय अपने जीवनकाल में 4,10,440 मनुष्यों का एक समय का भोजन जुटाती है जबकि उसके माँस से केवल 50 अधम मांसाहारी लोग ही अपना पेट भर पाते हैं ।

          रासायनिक खाद से जहाँ धरती की उपजाऊ क्षमता को निरन्तर नुकसान पहुँच रहा है उसके स्थान पर यदि गोबर की कम्पोस्ट खाद का प्रयोग किया जावे तो धरती की प्राकृतिक उर्वरा शक्ति बढती है ।

          गोबर से गैस मुफ्त में प्राप्त होती है । यदि गांव-गांव में गोबर गैस संयंत्र लगा दिये जाएं तो भारत में ईंधन व रसोई गैस की कमी ही न हो । गैस से निकलने वाले गोबर का उपयोग घरती की उर्वरा शक्ति को बढाने में ज्यादा समर्थ होता है और ज्यादा फर्टाईल होता है ।

          आध्यात्मिक पक्ष के मुताबिक हमारे पुराणों में कहा गया है कि जिस देश में गौ रक्त की एक बूंद भी गिरती है उस देश में किये गये योग, तप, भजन, पूजन, दान आदि शुभ कार्य निष्फल हो जाते हैं ।

कृपया इस छोटे से वीडियो को अवश्य देखें-



       सोचें कि कहीं इस क्रूर कृत्य में हमारी प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से सहमति या भागीदारी तो नहीं है ?

        हम अपने देश से माँस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने का अनुरोध करते हैं ।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई - गौ माता  हम सभी की माई.




जिओ और जीने दो... 



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...