जीवनशैली : समाचार-विचार. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जीवनशैली : समाचार-विचार. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

24.1.11

ये क्या हो रहा है...?

          गणतंत्र दिवस पर होटल, लाज व धर्मशालाओं की आकस्मिक सुरक्षा चेकिंग के दौरान नगर के व्यस्ततम दवा बाजार क्षेत्र की एक लाज में दोपहर 3.30 बजे के व्यस्ततम समय में  पुलिस के हत्थे चढे एक सेक्स रैकेट में  7 युवक और 7 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पकडे गए । पकडी गई  युवतियों में एक 12वीं की छात्रा और दो  देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की छात्राएं हैं । 
                                                                                एक समाचार...

 एक विचार... 
क्या इन युवतियों के अभिभावक ये जानते होंगे कि हमारे घर की ये लडकियां जो पढने के लिये घर से निकली हैं ये वास्तविक जीवन में क्या गुल खिला रही हैं ? जीवन की सारी सुख-सुविधाएं न सिर्फ आसानी से मिल पावें बल्कि अभी और इसी समय मिल जावे भले ही इसकी कीमत स्वयं की लाईलाज बीमारियों के माध्यम से अगली पीढी तक को अथवा स्वयं के साथ ही परिवार को सार्वजनिक रुप से कैसी भी जिल्लत सहकर चुकाना पडे, किन्तु अभी की चाहतों से हमें कोई समझौता न करना पडे । 

        ये सुविधाभोगी प्रवृत्ति जनमानस को कहाँ ले जा रही है ?  

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...